पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन किए वितरित

20 महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन किए वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन किए वितरित

बाघावास| ग्राम लालासर के अटल सेवा केन्द्र में शनिवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एससी, एसटी व बीपीएल परिवारों की 20 महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन सरपंच तारादेवी मीणा के मुख्य आतिथ्य में वितरित किए गए। रामकिशन मीना ने बताया कि गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर आदि पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखने को मिली है।

हजारीलाल जाट को बनाया जिला देहात का अध्यक्ष

फागी| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट के निर्देश पर किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह चौधरी ने रेनवाल मांजी निवासी हजारीलाल जाट को जयपुर जिला देहात के किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

खाद की नीलामी आज

हिंगोनिया| ग्राम हिंगोनिया-डूंगरी की गो शाला में रविवार को सवेरे 11 बजे गोबर खाद की नीलामी होगी। यह जानकारी गो शाला अध्यक्ष गोपाल घासल ने दी है।

ढोढसर में 40 लोगों ने आर्गन डोनेशन को किया सपोर्ट

गोविंदगढ़| ग्राम ढोढसर में सरपंच रजनी कुमावत व उपसरपंच भवानी सिंह शेखावत के सानिध्य में मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम नवजीवन टीम के द्वारा अंगदान का महत्व बताया गया। संस्था के गोविंद गुरबानी व पवन कुमार दुबे ने अंगदान के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए कहा इससे कई लोगों को जीवन दान मिलता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 27 लोगों के अंगदान हुए है

खबरें और भी हैं...