फागी| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पिछले दिनों नियुक्त किए गए माधोराजपुरा के ब्लाॅक अध्यक्ष श्योजीराम सिंघानिया का जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे के रेनवाल मांजी स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में ब्लाॅक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया है।
कांग्रेस के नव मनोनीत ब्लाॅक अध्यक्ष सिंघानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का समय नजदीक आ गया है। सभी कार्यकर्ता आपस के मनमुटाव भुलाकर एक जाजम पर बैठे और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के निर्देश पर व उनकी देखरेख में कांग्रेस पार्टी की गहलोत सरकार की सफलताओं व भाजपा सरकार की विफलताओं को गांव-गांव व ढाणी-ढाणी के घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व महासचिव कालूराम घासल, बनवारी घासल, बाबूलाल सारण, धर्मेंद्र चौधरी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। इसके बाद फागी में प्रधान निवास पर भी नव मनोनीत ब्लाॅक अध्यक्ष सिंघानिया का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खवास, सीताराम पारीक, श्योनारायण गुर्जर, जाकिर हुसैन, रामजस प्रधान, हीरालाल, भंवर प्रधान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। दूसरी ओर सिंघानिया ने बताया कि चाकसू विधानसभा क्षेत्र के फागी उपखंड क्षेत्र की रेनवाल मांजी पंचायत का निवासी हूं। कुछ लोग मुझे बाहरी बताकर कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने की साजिश रच रहे है।