फागी| ग्राम पंचायत मोहनपुरा के सरपंच रामस्वरूप गोठवाल द्वारा पंचायत क्षेत्र में समाज सेवा के विभिन्न सराहनीय कार्य करने पर दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राजीव गांधी ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे। ग्राम विकास अधिकारी सूरजभान गिरी ने बताया कि सरपंच गोठवाल ने पंचायत क्षेत्र में समाज सेवा के साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान में अच्छा योगदान, बुजुर्गों का सम्मान करने सहित कई कार्यों में सरपंच गोठवाल के अग्रणी रहने पर दिल्ली में 20 मई को सरपंच गोठवाल को राजीव गांधी ग्लोबल अवार्ड से नवाजा जाएगा।
हनुमान मंदिर में उमड़े दर्शनों को श्रद्धालु
इटावा भोपजी| ग्राम पंचायत नांगल भरड़ा के पहाड़ियों पर स्थित सामोद पर्वत वीर हनुमान मंदिर में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को उमड़े। श्रद्धालुओं को पेयजल से राहत देने के लिए प्याऊ लगाई गई।