बरातियों से भरी बस का स्टीयरिंग फेल, चालक ने खाई में उतारकर बचाई जान
कस्बे के जयपुर-भीलवाडा़ मेगा हाइवे पर गुर्जर छात्रावास के ठीक सामने बुधवार को बरातियों की बस का स्टेयरिंग फेल हो गया जिससे बस पलट गई। हालांकि ड्राइवर की हिम्मत व सूझबूझ के चलते बस सवार सभी 35 लोगों की जान बच गई।
टोंक जिले के ग्राम चौसला से गोविन्दपुरा जयपुर जा रही बरात की मिनी बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। स्टेयरिंग काम नहीं करने का जैसे ही ड्राइवर को मालूम चला तो उसके हाथ पैर फूल गए, लेकिन फिर भी ड्राइवर हनुमान सहाय शर्मा ने हिम्मत नहीं हारी और सूझबूझ से मिनी बस को कंट्रोल करते हुए गति धीमी करने की कोशिश की। जब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आती दिखाई दी तो चालक ने मिनी बस को सड़क के किनारे बनी खाई में जा गिराई। इससे बरातियों को गंभीर चोटें नहीं लगी। बरातियों में तीन पुरुषों व दो महिलाओं को जरूर हल्की चोटें आई हैं।
बरातियों में मचा हाहाकार
जैसे ही बरातियों को बस का स्टेयरिंग फेल होने का मालूम चला तो बस सवार सभी 35 बरातियों में हाहाकार मच गया और सभी बराती अपने-अपने इष्ट को याद करते हुए बचाने की दुआ करने लगे। भगवान ने उनकी सुनते हुए सभी की जान बचा ली।
फागी. स्टीयरिंग फेल होने के बाद खाई में पलटी गाड़ी सीधी करने के बाद खड़ी हुई।
भास्कर न्यूज | फागी