पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूदू फागी उपखंड की तीन तहसील मुख्यालयों के लोगों को मिलेगा त्वरित न्याय

दूदू-फागी उपखंड की तीन तहसील मुख्यालयों के लोगों को मिलेगा त्वरित न्याय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री वसुधरा राजे के निर्देश पर विधि विभाग ने दूदू में एडीजे कोर्ट स्थायी करने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि मुख्यमंत्री ने गाडो़ता इंजीनियरिंग कॉलेज में लोकसभा उपचुनाव से पूर्व आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विधानसभा के अधिवक्ताओं एवं विधायक को एडीजे कोर्ट खोलने की घोषणा की थी।

इसके क्रियान्वयन आदेश जारी होने की सूचना लगते ही दूदू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, एडवोकेट उदय सिंह चौधरी, त्रिलोकेश सिंह चौधरी, राजेन्द्र सिंह मंडावरी, नारायण सहाय पारीक, ओमप्रकाश शर्मा, भंवरलाल जैन, मंजूर अली, फागी बार अध्यक्ष सुनील जोशी ने खुशी का इजहार कर मुख्यमंत्री एवं दूदू विधायक डॉ.प्रेमचंद्र बैरवा का आभार प्रकट किया।

भवन बनकर पहले से तैयार

विधायक बैरवा की अनुशंसा पर कोर्ट कैंप के लिए पहले से 15 लाख की लागत से बिल्डिंग बनकर तैयार है। इससे कोर्ट अब त्वरित सुचारू करवाया जा सकेगा।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

एडीजे कोर्ट स्थायी करने के आदेश की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए हर्ष व्यक्त किया। दूदू प्रधान संतोष कड़वा, दूदू मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपप्रधान प्रकाश चंद जैन, भाजयुमो प्रदेश सहसंयोजक हेमराज टोडावता, भाजपा जिला मंत्री बिरदी चन्द अहलावत, झाग सरपंच अर्जुनलाल जाट, सांवली सरपंच वेदपाल सिंह नाथावत, सेवा सरपंच रामलाल चौधरी, धमाणा सरपंच मीना देवी जाट, मोखमपुरा सरपंच छूट्टन देवी निठारवाल, युवा मोर्चा दूदू दक्षिण अध्यक्ष रामरतन नासना, गजेन्द्र सिंह जाखड़, मौजमाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष उगम सिंह जांदू, जिला परिषद लाली देवी जाजूंदा, भाजपा नेता रामेश्वर जाजूंदा आदि जनप्रतिनिधियों ने हर्ष जताया।

त्वरित न्याय मिल सकेगा

दूदू डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बताया कि विधानसभा के दो उपखंड सहित मौजमाबाद, दूदू, फागी तहसील कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले पीडितों सहित आमजन को अब त्वरित न्याय मिल सकेगा। इसके लिए पहले सांभर जाना पड़ता था, अब दूदू में एडीजे कोर्ट के आदेश जारी हो गए हैं। इससे सांभर के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। क्षेत्रीय जनता इस संबंध में काफी समय से मांग कर रही थी।

दूदू मेंं एडीजे कोर्ट खोलने के आदेश

खबरें और भी हैं...