पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आखातीज पर रही शादियों की धूम

आखातीज पर रही शादियों की धूम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखातीज के अबूझ सावे पर शहनाईयों की गुंज सुनाई दी। मन्दिरों में भी विशेष पूजा की गई। कस्बे के बाजारों में भी कपडा़, आभूषण, हलवाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गई। फूल वाले दूल्हों की गाडियां सजाने में व्यस्त नजर आए तो मणिहारी की दुकानों पर भी खरीदारों की खासी भीड़ देखी गई। उपखण्ड व पुलिस प्रशासन भी नाबालिग शादियाें पर नजर रखे हुए थे।

भैंसावा/बधाल/हस्तेड़ा| क्षेत्र में आखा तीज के अबूझ सावे पर शादियों की धूम रही। जगह-जगह पर शहनाई वादन की गूंज सुनाई दी। सावों की अधिकता के चलते यातायात के साधनों की कमी रही। इससे यात्रियों को कई तरह की परेशानियाें का सामना करना पड़ा।

हिरनोदा/बाघावास/ फुलेरा/करणसर/ सांभरलेक| हरसोली गांव के प्राचीन रघुनाथ मंदिर में पाटोत्सव मनाया गया। वैद्य विनोद भारद्वाज ने बताया के मंदिर करीब पांच सौ वर्ष पुराना है। पूजा के बाद जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।

बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन रहा मुस्तैद

कोटखावदा| सम्भावित बाल विवाह रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। तहसीलदार कार्तिक मीना व थानाधिकारी कन्हैयालाल छाबड़ी गांवों में लोगों को बाल विवाह नहीं करने के लिए जागरूक करते नजर आए। पुलिस ने क्षेत्र में बाल विवाह नहीं हो इसके लिए पहले ही 30 लोगों को पांबद किया। सावों के कारण वाहनों का भी सड़कों पर टोटा रहा।

बिचून में परशुराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

बिचून| सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में दो दिवसीय भगवान परशुराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ब्राह्मण समाज धर्मशाला में अखण्ड रामायण पाठ व हवन पूजन के साथ हुआ। मुख्य यजमान श्रीकृष्ण शर्मा ने सप|ी पूजा कर हवन करवाया।

खबरें और भी हैं...