पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शीतला व भंदेबालाजी में बलाई समाज का विवाह सम्मेलन, 56 जोड़े बने हमसफर

शीतला व भंदेबालाजी में बलाई समाज का विवाह सम्मेलन, 56 जोड़े बने हमसफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरनोदा. भंदेबालाजी में अक्षय तृतीया पर बलाई समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधू मंच पर बैठे हुए।

भास्कर न्यूज | चाकसू

अखिल भारतीय गरीबा धाम सेवा संस्थान के तत्वावधान में आचार्य गरीब साहेब जन्म उत्सव के तहत बुधवार को शीतला में बलाई समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन रमेश चंद बागडी़ के नेतृत्व में हुआ। सम्मेलन में 40 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे। सवेरे जयपुर रोड स्थित ओसवाल गैस एजेंसी से सामूहिक निकासी एवं कलश यात्रा बैंड बाजे एवं लवाजमे के साथ निकाली गई। इसके बाद में सामूहिक तोरण एवं फेरों का कार्यक्रम हुआ। आयोजन समिति की ओर से विवाह सम्मेलन में विवाह करने वाले जोडो़ं को मंगलसूत्र, पायजेब, पलंग अलमारी, एलसीडी, 11 बर्तन सहित अन्य सामान दिया गया। सम्मेलन में इंदौर, दिल्ली एवं राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए समाज के लोगों ने शिरकत की। सम्मेलन में विपिन यादव, डॉ. गोपाल सरावता, लादु कटारिया, भैरू खण्डेलवाल, मांगीलाल सहित कई समाज के लोग मौजूद थे।

हिरनोदा| सामूहिक विवाह सम्मेलन से समाज एकजुटता में बंधता है। ऐसे आयोजनों से समाज में अमीरी-गरीबी की खाई मिटती है। यह बात धार्मिक स्थल भंदे बालाजी स्थित बलाई समाज धर्मशाला में बुधवार को बलाई समाज जाग्रति एवं विकास समिति तहसील फुलेरा एवं भंदे बालाजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं बगरू विधायक डॉ.कैलाश वर्मा व दूदू विधायक डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कही।

संसदीय सचिव वर्मा ने कहा कि जब तक किसी भी समाज में शिक्षा को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। तब तक समाज राजनीति, सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से विकास नहीं कर सकता है। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विधायक डॉ.बैरवा ने कहा कि सामूहिक विवाह आज की आवश्यकता है। इससे समाज के लाेग एक जाजम पर मिल सकते हैं। अध्यक्षता सूजाराम महल्डा़ ने की। विशिष्ट अतिथि रामूलाल, प्रमोद कालावत, सुगनचंद, लालचंद वर्मा, महेंद्र वर्मा, केसरमल काला थे। समिति अध्यक्ष प्रमोद कालावत, चंद्रपाल, महामंत्री राजेंद्र चौपडा़, भागचंद सांभरिया, ताराचंद, चिरंजीलाल, हीरालाल, गिरीराज ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष प्रमोद कालावत व चंद्रपाल कटारिया ने बताया कि विवाह सम्मेलन में 16 जोडों का सामूहिक विवाह हुआ। महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र चौपडा़ ने बताया कि प्रात: विनायक पूजन के बाद दुल्हों की बालाजी परिसर में बैंड बाजों के साथ निकासी निकाली गई। तोरण रस्म के बाद वरमाला का आयोजन किया गया। पाणिग्रहण संस्कार के बाद वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया गया। समाज के भामाशाहों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

चाकसू में परशुराम की शोभायात्रा रविवार को

चाकसू| सर्व ब्राह्मण समाज की अोर से महर्षि गौतम मंदिर में बुधवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान परशुराम की पूजा, महा आरती व विचार गोष्ठी हुई। साथ ही रविवार को निकलने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, पूर्व पार्षद केदार शर्मा, पार्षद त्रिवेणी श्याम शर्मा, पार्षद रामरतन शर्मा, पूर्व पार्षद बाबूलाल डोबला, पार्षद कृष्ण बिहारी शर्मा ने समाज की एकजुटता पर बल दिया।

चाकसू. सामूहिक विवाह सम्मेलन में फेरे लेते नव दंपती।

खबरें और भी हैं...