अवैध बजरी परिवहन करते तीन एलपी कन्टेनर फागी पुलिस ने किए जब्त
भास्कर न्यूज | फागी
पुलिस गश्त के दौरान माधोराजपुरा पंचायत क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए तीन एलपी कंटेनर जब्त किए। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने देखा कि तिरपाल लगे हुए तीन कन्टेनर गुजर रहे थे। पुलिस को बजरी होने का अन्देशा लगा। पुलिस ने गश्त के दौरान तीनों कन्टेनरों को रोका और तिरपाल हटवाकर देखा तो उनमें बजरी भरी हुई मिली। पुलिस ने तीनों कन्टेनरों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार कर लिया।