पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एससी एसटी एक्ट में संशोधन मंजूर नहीं

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन मंजूर नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे की जयपुर भीलवाडा़ मेगा हाइवे पर बैरवा छात्रावास परिसर में डा. भीमराव अम्बेड़कर समाजिक विकास संस्थान के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भंवरलाल बैरवा ने की। उसके बाद एससी एसटी एक्ट 1989 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किया गया संशोधन वापस लेने, 2 अप्रैल को भारत बन्द के दौरान निर्दोष पर लगाए गए झूंठे मुकदमे वापस लेने सहित आठ सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सावनकुमार चायल को सौंपते हुए उक्त मांगे अमल में लाने की मांग की। महामंत्री अविनाश वाल्मीकि, प्रदेशाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश झाड़ला, मुख्य संयोजक त्रिलोक बेनीवाल, फागी ब्लाक उपाध्यक्ष गणेश बेरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सूर्यवंशी, कमलेश वाल्मिकी, सौभागमल, सीताराम बैरवा, जेके टाटीवाल, सुरेन्द्रसिंह, मनोज बैरवा, राजेन्द्र बैरवा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...