फागी। मोहनपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच रामस्वरूप गोठवाल ने पंचायत क्षेत्र में समाजसेवा के विभिन्न सराहनीय कार्य एवं पंचायती राज में उत्कृष्ट कार्य करने पर 20 मई को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, क्रिकेटर अजरूदीन के हाथों सरपंच गोठवाल को राजीव गांधी ग्लोबल अवार्ड दिया। ग्राम विकास अधिकारी सूरजभान गिरी ने बताया कि सरपंच गोठवाल ने पंचायत क्षेत्र में समाज सेवा के साथ बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ, स्वच्छ भारत अभियान में अच्छा योगदान, कन्या भ्रूण हत्या को राेकना, महिला सशक्तिकरण को बढा़वा देने, बुजुर्गों का सम्मान करने सहित अनेक कार्य किए।