फागी| जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर निमेड़ा के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में रसीली के पूर्व सरपंच हरीराम भावरिया की मौत हो गई। भावरिया निमेड़ा से गांव जा रहे थे। इसी दौरान मैंदवास सड़क पर सामने से चारे से भरा ऑवरलोड ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से बाइक सवार पूर्व सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मौका स्थित का जायजा लिया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जयपुर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।