पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपाइयों ने युवा शक्ति सम्मेलन के लिए किया जनसंपर्क

भाजपाइयों ने युवा शक्ति सम्मेलन के लिए किया जनसंपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाइयों ने युवा शक्ति सम्मेलन के लिए किया जनसंपर्क

सांभरलेक ग्रामीण |भारतीय जनता युवा मोर्चा फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के रेनवाल में युवा शक्ति सम्मेलन के लिए शुक्रवार को भाजयुमो फुलेरा देहात (दक्षिण) के अध्यक्ष धर्मेंद्र गौड़ सहित भाजपाइयों ने मुंडवाड़ा, सिनोदिया, खतवाड़ी, मंडाभीम, भेसलाना, भादवा कई ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क करके सभी से 20 मई को 11 बजे कुमावत सेवा सदन कि. रेनवाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। इस दौरान मुंडवाड़ा से रणवीर सिंह, घीसालाल शर्मा, कन्हैयालाल कुमावत, सिनोदिया से भाजपा फुलेरा देहात दक्षिण अध्यक्ष बद्री शर्मा, राजेन्द्र सिंह, खतवाड़ी से सांवर मल शर्मा, मनमोहन शर्मा, नन्दराम गुर्जर, भादवा से रामअवतार शर्मा पंचायत समिति सदस्य सांभर, प्रभुदयाल कुमावत, मंडाभीम से राजेश बासनीवाल, शिवजीराम यादव, नंदकिशोर शर्मा, शिंभू हरिजन, लक्ष्मीकांत शर्मा, राकेश कंसोटिया आदि मौजूद थे।

श्याम भजन संध्या के लिए बैठक

फागी |कस्बे में संचालित श्री श्याम परिवार एवं फागी के ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 28 मई को होने वाली विशाल श्याम भजन संध्या कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री श्याम परिवार समिति के अध्यक्ष त्रिलोक पीपलू ने की। बैठक में 28 मई को कस्बे के जैन नसियां के बाहर मैन बाजार परिसर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। समिति सदस्य जम्बू कुमार जैन ने बताया कि 28 मई को राधे-कृष्ण की झांकी के साथ विशाल भजन संध्या आयोजित होगी।

समाज को संगठित करने का हो लक्ष्य

फागी |उपखण्ड मुख्यालय की दूदू रोड पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला परिसर में सैन समाज की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सैन समाज के तहसील अध्यक्ष त्रिलोक सैन ने की। बैठक में उपस्थित समाज बन्धुओं को सं‍बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष सैन ने कहा कि एक जाजम पर बैठकर हमेशा समाज को संगठित करने एवं शिक्षा को बढावा देने पर ही विचार करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...