मौजमाबाद |दूदू पंचायत समिति के किसान नेता रसीली पंचायत के पूर्व सरपंच हरिराम भावरिया का गुरुवार को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर दूदू विधायक डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी, भाजपा प्रदेश सहसंयोजक हेमराज टोडावता, दूदू प्रधान संतोष कड़वा, सेन्ट्रल कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल जांदू, भाजपा दूदू दक्षिण अध्यक्ष दातारसिंह नाथावत, भाजपा जिला मंत्री बिरदी चन्द अहलावत, मौजमाबाद व्यापार मंडल उपाध्यक्ष उगम सिंह जांदू, दूदू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालाराम भड़ाणा, महामंत्री
शिवजीराम खुर्डिया, कांग्रेस अभाव अभियोग जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौधरी, फागी एसडीएम सावन कुमार चायल, सबरजिस्ट्रार राकेश कुमार चौधरी, मौजमाबाद तहसीलदार अमीलाल यादव, सबरजिस्ट्रार बलबीर सिंह मील, गणेश डाबला, रसीली सरपंच राजेन्द्र चौधरी ने शोक जताया है।