पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंगलम सिटी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू

मंगलम सिटी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालवाड़ |करधनी के मंगलम सिटी शाखा क्षेत्र में एक निर्धन युवती को समाज सेवकों के आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए सेवा भारती से मिली सिलाई मशीनें भेंट करवाई गई। सेवा भारती के प्रांत अधिकारी गिरधारी व कृष्ण सोनी ने बताया कि बस्ती प्रमुख राजेन्द्र कुमावत का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद परिवार का पालन पोषण करने में उसकी प|ी असमर्थ थी। उसे देखकर मंगलम शाखा के स्वय सेवकों ने व्यक्तिगत स्तर पर परिवार को 41 हजार रुपए की एफडी प|ी के नाम व 31 हजार पुत्री के नाम करवाई और मृतक की प|ी आत्मनिर्भर बने इसके लिए सेवा भारती ने पांच सिलाई मशीनें प्रदान की। भाग प्रमुख ओमप्रकाश वर्मा, सीताराम नगर, रामकिशन मौजूद थे।

निशुल्क चिकित्सा शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई अभिभावकों की बैठक, बच्चों के विकास की दी जानकारी

भास्कर न्यूज. फागी

रेनवाल मांजी पंचायत मुख्यालय पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र प्रथम में मंगलवार को अभिभावक आशा सहयोगिनी ममता कुमावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। आशा सहयोगिनी ममता कुमावत ने कहा कि बच्चों के विकास में पहला कर्तव्य मां का होता है। मां के बिना बच्चे का विकास संभव नहीं हो सकता। कार्यकर्ता सन्नू जैन, साथिन रघु रेखा ने 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की समय पर देखभाल करने, माैसमी बीमारी के बचाव के तरीके बताए तथा बच्चों को पौष्टिक पोषाहार देने की सलाह देते हुए बच्चों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के तहत आठ फार्म भरवाए गए। अभिभावक विमला देवी, पूजादेवी, रेखा देवी, चन्दा देवी, सुमन देवी, प्रीती देवी मौजूद थी।

111 मरीजों की जांच

भास्कर न्यूज|हिरनोदा

भंदे बालाजी में भंदे हनुमान सेवा समिति व जयपुर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क जांच एवं परामर्श चिकित्सा शिविर हुआ। कोषाध्यक्ष हरजीराम नेटवाल ने बताया कि शिविर का जयपुर डेयरी चेयरमैन अोमप्रकाश पूनिया ने शुभारंभ किया। ब्लड शुगर, ईसीजी व अन्य रोगों के 111 मरीजों की जांच एवं परामर्श निशुल्क दिया गया। डॉ. सुप्रिया जैन, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. टोनी ने सेवाएं दी।













े।

कर्नाटक में भाजपा की जीत की खुशी मनाई

भास्कर न्यूज. जालसू

भाजयुमो के महामंत्री भारत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर कर्नाटक में हुई भाजपा की जीत की बधाई दी। सांवरमल घोसल्या, दिनेश अग्रवाल, रामेश्वर यादव, मोहन मीणा, सूरज वर्मा मौजूद थे।

मनरेगा अधिशासी अभियंता ने किया मोहनपुरा पंचायत का दौरा

भास्कर न्यूज. फागी

ग्राम पंचायत मोहनपुरा पृथ्वीसिंह क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का जिला परिषद के मनरेगा अधिशासी अभियंता धर्मपाल चौधरी ने निरीक्षण किया तथा मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी सूरजभान गिरी ने बताया कि एक्सईएन धर्मपाल चौधरी ने नवनिर्मित पंचायत भवन, खाद्यान्न भंडार भवन का अवलोकन करते हुए विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री काम में लिए जाने पर कार्यों की प्रशंसा की तथा सरपंच रामस्वरूप गोठवाल व ग्राम विकास अधिकारी की पीठ थपथपाई। इसके बाद पंचायत का रिकॉर्ड की भी जांच की। सरपंच रामस्वरूप गोठवाल के नेतृत्व में वार्डपंचों ने जिला परिषद के मनरेगा एक्सईएन धर्मपाल चौधरी का स्वागत किया तथा पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के कार्यों में श्रमिकों की संख्या बढा़ने की मांग की। संघ अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी, रामकरण मांडया सहित वार्डपंच व ग्रामीण मौजूद थे।





स्टेशन बाजार में भी बन गया डिवाईडर

भास्कर न्यूज. किशनगढ़-रेनवाल

नगरपालिका ने चौपड़ से स्टेशन दरवाजे तक भी डिवाईडर बना दिए। कई दिनों से उक्त जगह डिवाईडर नहीं बनाया गया था। हालांकि जैन मंदिर के सामने कुछ दूरी पर डिवाईडर नहीं बनाया गया, बाकी जगह डिवाईडर बना दिया गया। शहर के मुख्य बाजार में गौरव पथ का निर्माण हुआ था। इसके बाद नगरपालिका द्वारा कई चरणों में डिवाईडर बनाए गए। कई जगह डिवाईडर का विरोध भी हुआ, लेकिन आखिरकार मुख्य बाजार में डिवाईडर बना दिए गए जो बडा मंदिर से चौपड़, चौपड़ से स्टेशन दरवाजा तथा नला से यूको बैंक तक शामिल है।

कर्नाटक में भाजपा की बड़ी जीत पर जश्न

भास्कर न्यूज. मानपुरा माचेड़ी

कर्नाटक में भाजपा को भारी सीटें मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पूनिया ने कहा कि देश की चारों दिशाओं में बीजेपी अपनी विजय के परचम लहरा रही है, इससे साबित होता है आमजन में बीजेपी का विश्वास बढ़ा है तथा अन्य पार्टियों की कार्यशैली से लोग दुखी हो गए हैं। उपप्रधान हरि नारायण मीणा, आईटी सेल के संयोजक रामपाल नटवाडिया, लोकेश जोशी, हरफूल टोडावता, पंसस सीताराम सेरावत, जयराज लोमोड, सुरेश प्रजापत, भाजयुमो अध्यक्ष ज्ञानचंद जाट, नरेंद्र डोडवाडिया, रतनलाल दादरवाल, तेजपाल सोढ, फूलचंद मीणा, राजेंद्र प्रसाद मान, देवाराम गुर्जर, भगवान सेरावत, सांवरमल घोसल्या, भारत शर्मा मौजूद थे।

पानी के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

जाहोता |कस्बे की न्यू रैगर कॉलोनी के पास चंद्रलोक विहार में कई महीनों से पानी की व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे कॉलोनीवासी रोज पैसे खर्च कर निजी टैंकरों का सहारा लेकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। इस पानी की विकट समस्या के बारे में विधायक व प्रशासन को कई बार अवगत कराया, लेकिन अभी तक समस्या यथावत है। जो बोरिंग पहले करवाया गया था, वह अपर्याप्त है। इससे पहले एक हैंडपंप लगवाया गया था, वह भी नकारा साबित हो गया। राकेश मोहनपुरिया के नेतृत्व में महेंद्र डीगवाल, प्रकाश बागड़ा, ओमप्रकाश मोहनपुरिया, कालूराम, गोपीराम ठेकेदार, सरोजदेवी, सीतादेवी, पुरुषोत्तम, कजोड़मल, कलादेवी, मीरा, हंसादेवी, अजय डीगवाल आदि ने विरोध जताया है।

खबरें और भी हैं...