पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाबिच पंचायत के लोगों को नहीं मि ल रहा तीन माह से राशन के गेहूं

डाबिच पंचायत के लोगों को नहीं मि ल रहा तीन माह से राशन के गेहूं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाबिच पंचायत क्षेत्र के लोगों को करीब तीन माह से राशन के गेहूं नहीं मिलने से राशन उपभोक्ता परेशान है।

डाबिच निवासी रामलाल माली, रामचन्द्र गुर्जर आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि करीब तीन महीने से राशन की दुकान पर गेहूं वितरण नहीं हो रहा है। इससे राशन उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे भाव के गेहूं खरीदकर खाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों के शिष्ट मण्डल ने स्थानीय सरपंच रामगोपाल माली से भी मिलकर इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में राशन वितरण प्रणाली के प्रति गहरा रोष है।

ग्रामीणों ने एसडीएम सावनकुमार चायल को ज्ञापन भेजकर राशन उपभोक्ताओं को शीघ्र गेहूं दिलवाने की मांग की।

डाबिच सरपंच रामगोपाल माली का कहना है कि ग्रामीणों के शिष्ट मण्डल ने पंचायत में आकर समस्या से अवगत करवाया था। प्रवर्तन निरीक्षक से वार्ता कर शीघ्र समाधान करवा जाएगा।

खबरें और भी हैं...