लायन नीटा को पुन प्रधान बनाने पर सहमति जताई
फगवाड़ा| लायंस क्लब फगवाड़ा किंग्ज की जनरल मीटिंग प्रधान अशोक मनीला की अगवाई में शुक्रवार को हुई। मीटिंग दौरान प्रधान अशोक मनीला ने अपने पिछले महीने किए समाज सेवा के कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान साल 2018-19 के लिए सभी मेंबरों की सहमति से पूर्व प्रधान लायन नीटा को प्रधान बनाने की मौजूदा प्रधान अशोक मनीला व उनकी पूरी टीम ने सहमति जताई। इस मौके सुखबीर सिंह किनड़ा, कुलदीप सिंह, पवन चावला, अवतार सिंह कुंदी, हरमोहन जनेजा, अमरजीत बसूटा, चरण सिंह, सुरजीत सिंह, अमित सैनी, गुरमीत कंग, अश्वनी बघानिया, जयपाल सिंह, हेमराज, डा. अशोक मेहता, गुरजीत वालिया, रविन्द्र सोनू इत्यादि उपस्थित थे।