पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा, कांग्रेस, बसपा और अकाली सब एक मंच पर, शांति बनाए रखने की अपील

भाजपा, कांग्रेस, बसपा और अकाली सब एक मंच पर, शांति बनाए रखने की अपील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बने हालातों के बाद मंगलवार को शहर का माहौल बिलकुल सामान्य रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह 11 बजे तक शहर में दुकानें और बाजार खुल गए थे। हालांकि सुभाष नगर और बांसा बाजार की कुछ दुकानें आज भी बंद रहीं। एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा और डीसी कपूरथला मोहम्मद तैयब ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके पिस्तौल फोरेंसिक लेब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। डीसी ने कहा कि स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। उन्होंने सभी लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

फगवाड़ा में बने हालातों के बाद डीसी कपूरथला मोहम्मद तैयब और एसएसपी संदीप कुमार शर्मा स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए लगातार चौथे दिन भी फगवाड़ा में बने रहे। दोनों अधिकारियों की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों से अमन कानून की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

लगातार चौथे दिन भी फगवाड़ा में बने रहे डीसी और एसएसपी

डीसी और एसएसपी ने पुलिस फोर्स से की ब्रीफिंग, परेड करवाई

शांति की अपील करते विधायक सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, बसपा नेता हरभजन सिंह बलालों, अकाली दल के सरवण सिंह कुलार, हरजीत सिंह परमार, मेयर अरूण खोसला, पार्षद संजीव बुग्गा, पार्षद मुनीष प्रभाकर व अन्य।

सुरक्षा में तैनात जवानों का हौसला बुलंद करने के उद्देश्य से डीसी कपूरथला और एसएसपी कपूरथला ने सुबह 8 बजे पुलिस फोर्स से ब्रीफिंग की और परेड करवाई। दोनों अधिकारियों ने जवानों को अमन कानून की स्थिति से निपटने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा तैनात किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों और उच्चाधिकारियों से भी मीटिंग की। मंगलवार को रेस्ट हाऊस में विधायक सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री व जिला कांग्रेस के प्रधान जोगिंदर सिंह मान, पंजाब कांग्रेस के महासचिव हरजीत सिंह परमार, बसपा नेता हरभजन सिंह बलालों, अकाली दल के सरवण सिंह कुलार के नेतृत्व में चारों पार्टियों के नेताओं ने शहरवासियों से अमन शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में कुछ दिनों से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। 13 तारीख शाम को हुई घटना बेहद अफसोसजनक है। ऐसी घटनाओं से आपसी भाईचारा, अापसी तालमेल और आपसी मेल मिलाप को गहरी चोट पहुंची है। समाज के अलग-अलग वर्गाें में एक दूसरे के खिलाफ नफरत का जो माहौल बना है, वह चिंता का विषय है। सभी परमात्मा से अरदास करते हैं कि जो बच्चे अस्पताल में दाखिल हैं, वह जल्द स्वस्थ हों। इस अवसर पर मेयर अरुण खोसला, संजीव बुग्गा, मुनीष प्रभाकर, सतबीर वालिया, कुलविंदर किंदा, सुरिंदर वालिया, प्रमाेद मिश्रा, कुश खोसला व अन्य उपस्थित थे।

सियासी पार्टियों के नेता बोले-घटना से भाईचारे को पहुंची ठेस

फगवाड़ा के गौशाला बाजार में खुलीं दुकानें और चहल-पहल भी दिखी। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। हालांकि बाजार सुबह 11 बजे तक खुल गए थे लेकिन सुभाष नगर और बांसा बाजार में कुछ दुकानें नहीं खुलीं।

आज 11 बजे होगा पीस मार्च

रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में विधायक सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री व जिला कांग्रेस के प्रधान जोगिंदर सिंह मान, पंजाब कांग्रेस के महासचिव हरजीत सिंह परमार, बसपा नेता हरभजन सिंह बलालों, अकाली दल के सरवण सिंह कुलार ने कहा कि शहर में अमन-शांति की अपील करने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे पीस मार्च निकाला जाएगा, जो नगर निगम परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस रेस्ट हाउस पहुंचेगा।

खबरें और भी हैं...