पंज मंदिरी में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में संकीर्तन करवाया
फगवाड़ा| पंज मंदिर कमेटी मेहली गेट फगवाड़ा की ओर से मूर्ति स्थापना समारोह श्रद्धा से मंदिर प्रांगण में मनाया जा रहा है। समागम में परम पूजनीय आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी लोकेश आनंद गिरि जी महाराज की अनुकंपा से मंदिर प्रांगण में भगवान शंकर परिवार, शिवलिंग व हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। इस उपलक्ष्य में भजन संध्या रविवार 15 अप्रैल से 21 अप्रैल शनिवार शाम 8 से 10 बजे तक धार्मिक संस्थाओं द्वारा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेम बजाज, अशोक प्रभाकर, राकेश कुमार बिका, सुरेंद्र भल्ला, कमल कपूर, सतपाल साहनी, शुभ शर्मा, रमेश शर्मा, अशोक गांधी, प्रदीप शर्मा, अरुण शर्मा, अजय कुमार, संजय गांधी, अनिल शर्मा, सुरजीत प्रभाकर, राजपाल शर्मा, दर्शन भल्ला, राजेश जलोटा राजू, कैलाश गुप्ता, हैप्पी ब्रोकर, पारस जलोटा, ऋषि चोपड़ा, सोनिया जलोटा, रीटा गुप्ता, भावना जलोटा, बिंदु हांडा, गीता भारद्वाज, पूनम, रीना कपूर, उमा शर्मा, नरेंद्र दत्त शर्मा व अन्य शामिल थे।