पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं का तंबाकू सेवन खतरनाक : सतनाम

युवाओं का तंबाकू सेवन खतरनाक : सतनाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल सर्जन कपूरथला डा. एचएस काहलों व जिला ऐपीडमोलोजिस्ट डा. शोभना बांसल के दिशा निर्देशों अनुसार डा. अनिल कुमार की अध्यक्षता में स्लम एरिया में लोगों को तंबाकू, डेंगू, मलेरिया व बुखार संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर ने कहा कि डेंगू बुखार एजिपटी मच्छर के काटने के साथ होता है, जो साफ खड़े पानी से पैदा होता है। ये दिन के समय काटता है। इस मच्छर के काटने से व्यक्ति को तेज सिरदर्द, कमरजोड़ बुखार, मांसपेशियां व जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जी कच्चा होना व उलटी आना, शरीर पर लाल रंग के दाने, नाक मुंह व मसूड़ों में खून निकलना आदि लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीक के अस्पताल के साथ संपर्क करना चाहिए है। इस मौके पर बलिहार चंद ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छर पैदा ही न होने दिया जाए। इसके लिए हमें घरों में पड़े टूटे बर्तन, पुराने टायर नष्ट कर देने चाहिए है। पीने वाले पानी को ढककर रखना चाहिए। निचले स्थानों पर पानी खड़ा नहीं होने देना चाहिए। इस मौके पर सतनाम सिंह ने तंबाकू नोशी संबंधी लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी का तंबाकू सेवन करने रुझान होना खतरनाक है। उन्होंने कहा कि तंबाकू की आदत छुड़ाने के लिए पहले डाक्टरी पूछताछ, दूसरा डाक्टरी सलाह जरूरी है। इस अवसर पर लखविंदर सिंह ने बताया कि कोटपा एक्ट 2003 अधीन के तहत जनतक स्थानों पर तंबाकू नोशी नहीं जा सकती व शैक्षिक संस्थानों के 100 गज के घेरे में तंबाकू वाली चीजें बेचने पर पाबंदी है।

स्लम एरिया में लोगों को तंबाकू, डेंगू, मलेरिया व बुखार की विस्तार जानकारी दी

लोगों को जानकारी देते स्वास्थ्य अधिकारी। भास्कर

खबरें और भी हैं...