गेहूं की फसल की कुल आमद 14 हजार क्विंटल
फगवाड़ा| फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित दाना मंडी में गेहूं की खरीद के दूसरे दिन 10 हजार क्विंटल के करीब गेहूं की फसल की आमद हुई है। फगवाड़ा उपमंडल में गेहूं की फसल की कुल आमद 14 हजार क्विंटल हो चुकी है। मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी मुकेश कैले ने बताया पिछले साल 9 लाख 80 हजार क्विंटल फगवाड़ा की सभी मंडियों में आई थी और इस साल 10 लाख क्विंटल गेहूं की फसल आने की संभावना है। उन्होंने बताया फगवाड़ा में 7 मंडियाें में गेहूं की फसल की आमद हो रही है। जिसमें मानका वाहद, रिहाना जट्टा, जगतजट्टा, रानीपुर, रावल पिंडी, पांछटा में इस बार खरीद हो रही है। मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी मुकेश कैले ने बताया पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार इस बार किसानों की फसल को 72 घंटे के अंदर लिफ्टिंग के साथ भुगतान का वादा को हर हाल में पूरा किया जाएगा।