पंज मंदिरी मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह 21 को
फगवाड़ा| पंज मंदिरी मंदिर कमेटी मेहली गेट फगवाड़ा की ओर से मूर्ति स्थापना समारोह बड़ी श्रद्धा से मंदिर प्रांगण में मनाया जा रहा है। समागम का कार्ड रिलीज करते हुए मंदिर के सेवादार राकेश कुमार बिक्का ने बताया कि परम पूजनीय आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन श्री 1008 स्वामी लोकेश आनंद गिरि जी महाराज की अनुकंपा से मंदिर प्रांगण में भगवान शंकर परिवार, शिवलिंग व हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। भजन संध्या रविवार 15 अप्रैल से 21 अप्रैल शनिवार शाम 8 से 10 बजे तक धार्मिक संस्थाओं द्वारा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। 16 अप्रैल सोमवार को शाम 4 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा और मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा व पूजन रविवार 22 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर बिका, सरबजीत गरेवाल, जोगिंदर सिंह चावला, नानक चंद उपस्थित थे।