शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में बैसाखी पर्व मनाया
फगवाड़ा। शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर फगवाड़ा में बैसाखी का शुभ पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके सुबह झंडा लहराने की रस्म श्री विश्वकर्मा धीमान सभा के प्रधान बलवंत राय धीमान, बख्शीश राय, अमरीक सिंह लाल, सुरिंदर सिंह, रमेश धीमान, रजिंदर सिंह की ओर से संयुक्त रुप से अदा की गई। इस उपरांत हवन यज्ञ भी करवाया गया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।