फगवाड़ा | मां चिंतपूर्णी निष्काम चेरिटेबल सोसायटी गुरु नानकपुरा फगवाड़ा की ओर से 25वें मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन रविवार 20 मई को किया जा रहा है। समारोह की तैयारियों संबंधी बैठक सोसायटी के प्रधान देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जय मां शेरांवाली धार्मिक कमेटी के प्रधान श्री शीतल कोहली विशेष तौर पर शामिल हुए। देवेन्द्र जोशी और शीतल कोहली ने बताया कि सोसायटी के फाउंडर राजिन्द्र जोशी यूके के सहयोग से हर महीने जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन दिया जाता है। रविवार को राशन वितरण का सिल्वर जुबली आयोजन होगा। इसमें बतौर मुख्यातिथि रेशम लाल वरिष्ठ शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम अर्बन एस्टेट फगवाड़ा शामिल होकर समारोह का उद्घाटन करेंगे। सुबह 10.30 बजे राशन वितरण के बाद सहयोगियों औरगणमान्यों को सोसायटी की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। बैैठक में श्री बृजमोहन पुरी, नरेन्द्र सिंह सैनी, लखबीर सिंह समरा, ओम प्रकाश, सरबजीत सिंह वालिया, बलविन्द्र दत्त पंकज, पवन बावा, हरजिन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह समरा, बलजीत राय टिक्का आदि उपस्थित थे।