पंजाब हिंद फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष बिन्नी कौड़ा ने डीसी कपूरथला मोहम्मद तैयब और एसएसपी कपूरथला श्री संदीप शर्मा से मांग की है कि 26 जून से शुरू हो रही वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान फगवाड़ा से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इस बात को विश्वसनीय बनाया जाए।
फोर्स के संगठन मंत्री पंजाब सुनीष अग्रवाल लाडी, कमल राजपूत और राकेश शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाते हैं। देश के हर कोने से जो शिव भक्त सड़क मार्ग से विभिन्न वाहनों में वाया पठानकोट, जम्मू श्री अमरनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं, वे फगवाड़ा से होकर गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार की ओर से देश में हर धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को उनके धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति काफी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं लेकिन यह विडंबना ही है कि हिंदू धर्म से इस मामले में हमेशा अन्याय होता रहा है। उन्होंने लंगर कमेटियों के वाहनों और श्रद्धालुओं को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग भी की।