पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरतमंद लोगों के जॉब कार्ड बनाए

जरूरतमंद लोगों के जॉब कार्ड बनाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित लोक सुविधा कैंपों की श्रृंखला के अन्तर्गत दो भिन्न-भिन्न कैंप हलके के गांव खलवाड़ा तथा संगतपुर में लगाए गए। जिनका उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब तथा जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान जोगिन्द्र सिंह मान द्वारा किया गया।

इस दौरान जरूरतमंदों के बुढ़ापा, विकलांगता एवं विधवा पेंशन फार्म तथा आटा-दाल स्कीम के फार्म भरे गए। इसके अलावा श्रम विभाग की ओर से मनरेगा स्कीम के तहत जरूरतमंदों के जॉब कार्ड भी बनाए गए। जोगिन्द्र सिंह मान ने पंजाब सरकार के प्रयास की सराहना करते हुए विभागीय स्टाफ को आह्वान कर कहा कि सभी फार्म दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच परख करने के बाद भरे जाए ताकि सरकारी स्कीमों के लाभार्थियों को बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कैंप के दौरान हरबंस लाल खलवाड़ा, शिव कुमार, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, कश्मीर सिंह, सुखवीर सिंह, पूर्ण सिंह, राजरानी, आकाशदीप, इन्द्रजीत सिंह उपस्थित थे, जबकि गांव संगतपुर में ज्ञान सिंह तथा टोनी संगतपुर की अगुवाई में आयोजित लोक सुविधा कैंप के दौरान राजविन्द्र सिंह, गुरनेक सिंह लंबड़दार, जगदीश सिंह फौजी, सरूप सिंह, अनूप सिंह उपस्थित थे।

गांव खलवाड़ा व संगतपुर में लगाए लोक सुविधा कैंप, जोगिन्द्र सिंह मान ने किया उद्घाटन

लोक सुविधा कैंपों का उद्घाटन करते जोगिन्द्र सिंह मान के साथ सरपंच जसबीर सिंह, हरबंस लाल खलवाड़ा, ज्ञान सिंह संगतपुर, टोनी व अन्य।

खबरें और भी हैं...