रत्तु जठेरों के पावन स्थल पर मनाया बाबा साहिब का 127वां जन्म दिवस
फगवाड़ा| डा. अंबेडकर समाज सेवी संस्था की ओर से संविधान निर्माता भारत र| डा. बीआर अंबेडकर का 127वां जन्म दिवस बाबा डोगर पीर, बाबा जाहर पीर, बाबा मिलबहार व रत्तु जठेरों के पावन स्थल झंडेर कलां खुर्द में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बसपा पंजाब के प्रधान रशपाल राजू शामिल हुए जबकि विशेष अतिथियों के रूप में प्रदेश बसपा सचिव रचना देवी, पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल, परवीन बंगा, अजय कटारिया व मक्खन राम चौहान उपस्थित थे। मुख्य अतिथि रशपाल राजू ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहिब ने सदियों से प्रताड़ित दलित समाज को संविधान में जो अधिकार लेकर दिए थे उन अधिकारों छेड़छाड़ की इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी व संविधान से किसी प्रकार की छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने फगवाड़ा में बीते शुक्रवार को हुए गोलीकांड की निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की।