पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पलाही, खलवाड़ा के बाद अब गौंसपुर वासियों ने फोरलेन एक्सप्रेस हाईवे में अंडर पास देने के लिए किया प्रदर्शन

पलाही, खलवाड़ा के बाद अब गौंसपुर वासियों ने फोरलेन एक्सप्रेस हाईवे में अंडर पास देने के लिए किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव पलाही, खलवाड़ा के बाद अब गौंसपुर के इलाका निवासियों ने फोरलेन एक्सप्रेस हाईवे में अंडर-पास की मांग की है। मेहटां बाईपास रोड पर चल रहे फोरलेन एक्सप्रेस हाईवे प्रोजेक्ट के तहत गौंसपुर चौक में अंडरपास की मांग को लेकर इलाका निवासियों और गांववासियों ने प्रदर्शन किया।

गौंसपुर मोहल्ला के पूर्व सरपंच प्रेम सिंह और कुलविंदर सिंह बैंस की अध्यक्षता में किए गए प्रदर्शन में इलाका निवासियों ने कहा एक्सप्रेस हाईवे बनाने वाली कंपनी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि गांव गौंसपुर के पास अंडरपास की सुविधा दी जाएगी लेकिन अब वहां पर सड़क पर मिट्टी डालकर सड़क को काफी ऊंचा कर दिया गया है। इस कारण राहगीरों को घूमकर जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा गौंसपुर से गांव बजीदो वाल, बीड़ सारंगवास मुन्ने, फराला और माहिलपुर में लोगों को आने जाने में काफी मुश्किल होगी।

कहा-गौंसपुर से गांव बजीदो वाल, बीड़ सारंगवास मुन्ने, फराला और माहिलपुर जाने में हो रही परेशानी

फोरलेन एक्सप्रेस हाईवे प्रोजेक्ट के तहत गौंसपुर चौक में अंडरपास की मांग को लेकर इलाका निवासी प्रदर्शन करते हुए। -भास्कर

सिर्फ 35 घर होने पर भी गुरु नानक नगर को दी अंडरपास की सुविधा

उन्होंने कहा गुरु नानक नगर में 30 से 35 घर हैं लेकिन उन्हें अंडरपास की सुविधा दी जा रही है जबकि गांव गौसपुर के साथ काफी गांव जुड़े हुए हैं और हजारों के करीब राहगीर इस रास्ते से फगवाड़ा को गुजरते हैं। इस मौके पर जसपाल सिंह, जसवंत सिंह, जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, तरसेम सिंह, अजमेर सिंह, मोहन सिंह, चन्नण सिंह, हरबंस सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, रामपाल साहनी व अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...