पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिभावक एमआर संबंधी दुष्प्रचार को गंभीरता से न लें : प्रिंसिपल रेनु ठाकुर

अभिभावक एमआर संबंधी दुष्प्रचार को गंभीरता से न लें : प्रिंसिपल रेनु ठाकुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिवाइन पब्लिक स्कूल में बच्चे को एमआर टीका लगाती डॉक्टर।

फगवाड़ा| फगवाड़ा के डिवाइन पब्लिक स्कूल में 15 वर्ष आयु तक के बच्चों को सेहत विभाग टीम ने एमआर टीके लगाए। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। स्कूल प्रिंसिपल रेनु ठाकुर ने कहा कि एमआर टीका बच्चों के लिए बहुत जरूरी है अभिभावक इसे बच्चों को जरूर लगवाएं।

कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रहे हैं, जिससे सचेत रहते हुए बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यह टीके अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि एम-आर टीकाकरण अभियान का मकसद पोलियो की तरह ही खसरा तथा रुबेला को जड़ से खत्म करना है अंत में स्कूल के चेयरमैन पंकज कपूर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्कूल पधारने पर आभार जताया। इस मौके समूह स्कूल स्टाफ उपस्थित था।

खबरें और भी हैं...