फगवाड़ा | मां चिंतपूर्णी निष्काम चेरिटेबल सोसायटी गुरु नानक पुरा फगवाड़ा ने 25वें मासिक राशन वितरण समारोह सोसायटी के प्रधान देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में किया। सोसायटी के फाउंडर राजिन्द्र जोशी यूके के सहयोग से 15 गरीब जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन दिया। इस सिल्वर जुबली राशन वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि रेशम लाल वरिष्ठ शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम अर्बन एस्टेट फगवाड़ा शामिल हुए। उन्होंने राशन वितरण के उपरांत सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे इस प्रोजेक्ट की सराहना की और कहा कि जरूरतमंदों की हर संभव सेवा सहायता करना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। इस दौरान सहयोगियों एवं गणमान्यों को सोसायटी ने सिरोपे डालकर सम्मानित भी किया। इस मौके शीतल कोहली, बृजमोहन पुरी, नरेन्द्र सिंह सैनी, ओम प्रकाश जोशी, पार्षद तृप्ता शर्मा, सरबजीत सिंह वालिया, पंकज दत्त, पवन बावा, हरविन्द्र सिंह, राजकुमार कन्नौजिया, कुलदीप सिंह समरा, मलकीयत सिंह रघबोत्रा, प्रमोद जोशी, लखबीर सिंह समरा, शिंगारा, चन्द्र शेखर खुल्लर, गुरदीप सिंह कंग, सुधीर शर्मा, जीत राम, वाई.एस. रावत, योगेश प्रभाकर, मीनाक्षी वर्मा, सरजीवन लता शर्मा, जोगिन्द्र एडवोकेट, बनवारी लाल भारद्वाज, यतिन जोली मौजूद थे।