पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजार खुले, शांति के लिए निकाला सद्भावना मार्च

बाजार खुले, शांति के लिए निकाला सद्भावना मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगवाड़ा|गत शुक्रवार को पेपर चौक में हुई हिंसा के बाद चार दिनों तक शहर में चल रहे तनाव से लोगों ने बुधवार को राहत महसूस की। शहर के सभी बाजार खुले रहे और बाजारों में ग्राहकों की रौनक दिखाई दी। सर्वदलीय सदस्यों ने शहर में शांति मार्च निकाला।

विधायक सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रधान जोगिंदर सिंह मान, अकाली दल के जरनैल सिंह वाहद, मेयर अरुण खोसला, डिप्टी मेयर सुरिंदर वालिया के नेतृत्व में शहर में माहौल शांतमय रखने के उद्देश्य से सद्भावना मार्च निकाला।

वक्ताओं ने कहा कि शहर में सुख शांति बनाए रखने के लिए सभी लोग जाति धर्म से ऊपर उठें और आपसी भाईचारा कायम करें। दूसरी तरफ बहुजन संघर्ष ऑर्गेनाइजेशन ने रेस्ट हाउस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...