पंज मंदिरी मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह को लेकर संकीर्तन
संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु। -भास्कर
भास्कर संवाददाता| फगवाड़ा
पंज मंदिरी मंदिर कमेटी मेहली गेट फगवाड़ा की ओर से मूर्ति स्थापना समारोह बड़ी श्रद्धा से मंदिर प्रांगण में मनाया जा रहा है। समागम में परम पूजनीय आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी लोकेश आनंद गिरि जी महाराज की अनुकंपा से मंदिर प्रांगण में भगवान शंकर परिवार, शिवलिंग व हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। इस उपलक्ष्य में भजन संध्या रविवार 15 अप्रैल से 21 अप्रैल शनिवार शाम 8 से 10 बजे तक धार्मिक संस्थाओं द्वारा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। । इस मौके पर अशोक प्रभाकर ने बताया कि मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा व पूजन रविवार 22 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेम बजाज, अशोक, राकेश बिका, सुरेंद्र भल्ला, कमल कपूर, सतपाल, शुभ शर्मा, रमेश शर्मा, अशोक गांधी, प्रदीप शर्मा, अरुण शर्मा, अजय, संजय गांधी, अनिल शर्मा, सुरजीत प्रभाकर, राजपाल शर्मा, नरेंद्र दत्त शर्मा, पूनम व अन्य शामिल थे।