दलितों पर दर्ज हुए मामलों को लेकर बसपा ने गठित की एक्शन कमेटी
डीसी के साथ मीटिंग करते हुए बसपा सदस्य।
भास्कर संवाददाता| फगवाड़ा
शुक्रवार रात को फगवाड़ा में हुई जातीय हिंसा के बाद बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रछपाल राजू ने फगवाड़ा में बैठक के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि बसपा की ओर से 26 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है कि उक्त मामले में सरकार उनकी मांगों पर गौर से जांच करे। कमेटी में सुखविंदर कोठली, मोहन लाल बंगा, रचना देवी, रमेश कौल, हरभजन बलालो, अमृतपाल भोंसले, डा. नछत्तर पाल, प्रवीण बंगा, ठेकेदार भगवान सिद्धू, राम सरुप सरोय, लाल चंद औजला, पुरुषोत्तम अहीर, लेखराज जमालपुरी, दलजीत राय, सतनाम कलसी, तीर्थ राजपुरा, एडवोकेट कुलदीप भट्टी, सुरजीत बडेसरो, सुंदरपाल, चिरंजी लाल, हरभजन खलवाड़ा, परमजीत खलवाड़ा, हरमेश लाल, जसविंदर जस्सी, बलविंदर कुमार, परविंदर पलाही को शामिल किया गया है। ये एक्शन कमेटी स्थानीय प्रशासन से पांच मांगों को बात करेगी, मांगे न पूरी होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने डीसी से भेंट कर मांग की कि डीएमसी में दाखिल जसवंत बॉबी की सेहत संबंधी सरकार बुलेटिन जारी करे व डीएमसी एवं पीजीआई के डाक्टरों का एक बोर्ड गठित करें। दलित समाज पर दर्ज किए गए झूठे केस तुरंत रद्द किए जाए।