करीब 40 दिन पहले हादसे में जख्मी परिवार ने पुलिस पर मुकद्दमा दर्ज न करने के आरोप में उचित कार्रवाई के लिए एसडीएम ज्योति बाला मट्टू को ज्ञापन दिया। कुलविंदर कुमार निवासी फगवाड़ा ने बताया कि वो अपनी प|ी और मां के साथ स्कूटरी पर अपने किसी रिश्तेदार की संस्कार के लिए गांव नंगल मझा जा रहे थे। सड़क पार करने के लिए चंडीगढ़ बाइपास पर सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक स्कार्पियो नंबर पीबी 07 यू 0403 जालंधर साइड से आई और एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए बेकाबू हो गई। कार ने उनकी स्कूटरी को साइड मार दी। टक्कर में उसकी प|ी और मां जख्मी हो गए। उक्त गाड़ी चालक पलविंदर कुमार काला, जो नशे में था, उसने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे दबाेच लिया। अस्पताल से मौके का फायदा उठाते हुए पलविंदर कुमार कार वहीं छोड़ कर फरार हो गया। उसने कार की चॉबी सदर पुलिस के सब इंस्पेक्टर पवन कुमार को थमा दी उसे पता चला कि उक्त युवक पुलिस से चॉबी और कार दाेनों ले गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस संबंधी बात करने के लिए एसआई पवन कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने पुलसिया रौब दिखाया और थाने से जाने के लिए कहा। एसएचअो सदर लखबीर सिंह ने बताया कि अब तक कुलविंदर कुमार की ओर से कोई भी लिखित बयान पुलिस को नहीं दिए है। लिखित बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ज्योति बाला मट्टू को ज्ञापन देेते पीड़ित पक्ष के लोग। -भास्कर