कैंब्रिज स्कूल ने सरकारी स्कूल कोटरानी के बच्चों को स्टेशनरी बांटी
फगवाड़ा|आई-लीग द्वारा संचालित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के 6वीं से 8वीं क्लास के छात्राओं ने सरकारी प्राइमरी स्कूल कोटरानी के 103 बच्चों को कापियां, पेन और पैंसिलें बांटी। इस सकारात्मक सोच के साथ नेक कार्य को करने का ठोस कदम आई-लीग द्वारा संचालित स्कूल कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा ने उठाया। सरकारी स्कूल कोटरानी के अध्यापकों ने कैंब्रिज स्कूल के छात्रों व प्रिंसिपल जोरावर सिंह का धन्यवाद किया। प्रिंसिपल जोरावर सिंह ने बताया इस तरह की पहल हमारी सोच में अंतर लाती है और छात्रों में जिज्ञासा उत्पन्न होती है। इस मौके स्कूल चेयरमैन केएस बासी, एमडी केएस बैंस, आई-लीग एजुकेशन के चेयरपर्सन संजीव वासल ने स्कूल स्टाफ मौजूद था।