जेसिका बनीं मिस डीएवी और मनप्रीत सिंह बने मिस्टर डीएवी
विजेता बच्चों को सम्मानित करते सदस्य। -भास्कर
भास्कर संवाददाता| फगवाड़ा
मोहन लाल उप्पल डीएवी कालेज फगवाड़ा में बीए, बीकाम, बीसीए व बीएससी भाग दूसरा के विद्यार्थियों द्वारा बीए, बीकाम, बीसीए तथा बीएससी भाग तीसरा के विद्यार्थियों को एक शानदार विदायगी पार्टी दी गई। बीए भाग तीसरा के विद्यार्थियों ने स्वागती गीत पेश करके जशन-ए-विदाई का आगाज किया। जशन-ए-विदाई का आगाज मेजबान कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रिं. डा. किरनजीत रंधावा व समूह स्टाफ सदस्यों के स्वागत से हुआ। इस मौके प्रिंसीपल ने जाने वाले विद्यार्थियों को अपनी संस्था से हमेशा जुड़े रहने के लिए कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मिस डीएवी जेसिका, मिस्टर डीएवी मनप्रीत सिंह, किरनदीप व सतनाम सिंह मिस तथा मिस्टर पर्सनैलिटी, नैनशू तथा कमलजीत को क्रमवार मिस व मिस्टर स्माईल घोषित किया गया। अंत में मेजबान विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को यादगारी चिन्ह भेंट किए। डीजे की धुनों पर थिरकते विद्यार्थियों ने यादगारी ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न किया। इस मौके टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ तथा विदा हो रहे विद्यार्थी मौजूद थे।