बैसाखी के पावन त्योहार पर रंग तिरंगे पतंग बनाई
फगवाड़ा| कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा के कक्षा 6 से कक्षा 8 के छात्रों ने बैसाखी के पावन त्योहार पर रंग तिरंगे पतंग बनाकर बड़ी धूमधाम से मनाया। अध्यापिकाओं ने छात्रों को बैसाखी के त्योहार की महत्ता बताने के साथ-साथ कई तरह के रंगों की पतंगों को बनाने के कई उपाय भी बताए। जिससे छात्रों ने बड़ी आसानी से बड़े आकर्षक व रंग बिरंगे पतंग तैयार किए। इश दौरान स्कूल के प्रिंसिपल जोरावर सिंह ने छात्रों के इस कार्य की प्रशंसा की। स्कूल के चेयरमैन केएस बासी तथा एमडी केएस बैंस ने समूह स्टाफ तथा छात्रों को बैसाखी की बधाई दी।