पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फगवाड़ा में आज होगी जनरल समाज मंच की विशाल महासभा

फगवाड़ा में आज होगी जनरल समाज मंच की विशाल महासभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब सरकार और लोकल पुलिस प्रशासन के गैर दलित समाज के साथ फगवाड़ा में गत डेढ़ महीने से चल रहे पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ जनरल समाज मंच की ओर से 16 मई बुधवार को गुप्ता पैलेस जीटी रोड में विशाल महासभा का आयोजन किया जाएगा। मंच के स्थानीय प्रधान एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि महासभा में जनरल कैटेगरी फेडरेशन पंजाब के चीफ आर्गेनाइजर शाम लाल शर्मा चंडीगढ़, पूर्व सांसद कमल चौधरी और एसजीपीसी के पूर्व महासचिव जत्थेदार वीर सिंह समेत राज्यभर से वक्ता शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि आम सभा में 13 अप्रैल की घटना को लेकर पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में नामजद कथित नेता समेत उन शरारती तत्वों की गिरफ्तारी की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। एडवोकेट शर्मा के मुताबिक महासभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच के पंजाब प्रधान फतेह सिंह, अशोक सेठी, नरेश भारद्वाज, निर्मल सिंह, एडवोकेट कश्मीर सिंह मल्ली, हरजिंदर सिंह खासला, अशोक गुप्ता और सुदेश शर्मा ने जनरल समाज से अपील कर कहा कि वह महासभा में उपस्थिति दर्ज करवाएं।

जरनल समाज की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। -भास्कर

13 अप्रैल की घटना में नामजद नेता की गिरफ्तारी की मांग उठाई जाएगी

खबरें और भी हैं...