पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल अस्पताल फगवाड़ा में ‘ओट’ सेंटर का उद्घाटन

सिविल अस्पताल फगवाड़ा में ‘ओट’ सेंटर का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा रोको मुहिम के तहत शुक्रवार को ओट (आउटपेशेंट्स ओपिओड एसिस्टेड प्रोग्राम) केंद्र खोला गया। इसका उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने किया। मान ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार ने यह प्रयास किया है, जो कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पहले लोग नशे की रोकथाम के प्रति दवाइयां लेने से भी घबराते थे, अब खुद दवाई लेने के लिए सेंटर्स में आ रहे हैं। पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए परिवारों के सहयोग के बिना कुछ भी नहीं किया जा सकता। डा. दविंदर ने बताया कि ओट सेंटर खुलने से जो नौजवान अफीम से संबंधित नशे के आदी हैं, वे यहां से इलाज करवाकर अपनी जिंदगी दोबारा शुरू कर सकते हैं। सेंटर हैड एमपी सिंह ने बताया कि सेंटर में काउंसलिंग कर मु्फ्त इलाज किया जाता है। इस अवसर पर एसएमओ डा. दविंदर सिंह, डा. एमपी सिंह, राम कुमार चड्ढा, गुरजीत वालिया, डा. रमन शर्मा, पवित्र सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह, सीता देवी, मलकीयत चंद, सोनू बाला, बोबी वोहरा, सन्नी मान, गुरजीत कौर, रौणकी राम, मनजीत कौर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...