गांव फतेहगढ़ में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कार्य जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान तथा पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने रिबन काटने की रस्म के साथ शुरू करवाया। उन्होंने गांव में स्थित मंदिर माता रानी के समीप बनाए तालाब का भी उद्घाटन किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंद्र सिंह मान ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए झूले व बजुर्गों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा वातावरण की शुद्धता के लिए फूलदार व छांवदार पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य पर लगभग 5 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने उपस्थित विभिन्न गांवों के सरपंचों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांव में पार्क, स्टेडियम सहित अन्य आवश्यक भवनों के निर्माण के लिए पंचायती भूमि संबंधी प्रस्ताव पास कर भेजें ताकि गांवों को विकसित करने की दिशा में सार्थक प्रयास हो सके। सरपंच बलजिंद्र सिंह ने कहा कि गांव में वाटर सप्लाई की टंकी तथा फतेहगढ़ के अलावा वजीदोवाल, बलालों, बिशनपुर रूट पर सरकारी बस सेवा के अभाव में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस पर जोगिंद्र मान ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी दोनों मांगें सरकार तक पहुंचाकर जल्दी ही यह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
इस अवसर पर बीडीपीओ जसबीर सिंह मिन्हास, प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी अवतार सिंह पंडवा, देहाती प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड, गुरजीत पाल वालिया, जगजीवन खलवाड़ा, मलकीयत चंद पंचायत सचिव, एपीओ सुरिन्द्र कुमार, सरपंच अमृतपाल सिंह चीमा, ओम प्रकाश वजीदोवाल, हरीश विर्दी, विजय कुमार के अलावा जरनैल सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
माता रानी मंदिर के पास बने तालाब का भी मान ने किया उद्घाटन