पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमला नेहरू में द लर्निंग मार्केट प्लेस का आयोजन

कमला नेहरू में द लर्निंग मार्केट प्लेस का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमला नेहरू पब्लिक स्कूल चक्क हकीम फगवाड़ा में वीरवार को द लर्निंग मार्केट प्लेस का आयोजन किया गया। जिसका विषय यूनाइटेड नेशन के सस्टेनेबल डिवेलपमेंट गोल्स रहे। कक्षा नौंवी, दसवीं, ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा के लगभग 400 से अधिक छात्रों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। समारोह में प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट तथा साफ्ट स्किल ट्रेनर हिमानी मित्तल इस प्रदर्शन में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुईं। आरके भाटिया तथा मलकीयत सिंह रघबोत्रा भी विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए। लर्निंग मार्केट प्लेस एक ऐसा मंच है, जिसमें सभी छात्र अपने अधिगमन को प्रेजेंटेशन, मॉडल तथा चार्ट द्वारा सबके समक्ष प्रस्तुत करते हैं। कक्षा नौंवी के 112 छात्रों ने कोइन टिम्बर्स दी इनोवेटिव प्रोजेक्ट में हिस्सा लेते हुए अपने इनोवेटिव तथा क्रिएटिव प्रोटोटाइपज प्रदर्शित किए। इस प्रोजेक्ट में 85 देशों के 500 छात्र भाग ले रहे हैं। कक्षा दसवीं में इंटरनेशनल आई अरन प्रोजेक्ट्स गर्ल्स राइजिंग, गोमी आन अर्थ तथा मेडिसन इन माई बैकयार्ड के बारे में विचार रखे।

खबरें और भी हैं...