ब्रिगेडियर परमार नेे 8 पंजाब एनसीसी बटालियन फगवाड़ा में दौरा किया
फगवाड़ा|8 पंजाब एनसीसी बटालियन फगवाड़ा में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आई एमएस परमार नेे वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत दौरा किया। मौके पर कमांडिंग अफसर कर्नल कुलवंत सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया। बाद में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आई एम एस परमार को कैडेट्स के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्नल कुलवंत सिंह ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें उन्होंने वर्ष 2017-2018 में बटालियन की अपनी कार्यप्रणाली तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन उपलब्धियों में 4 कैडेट्स ने आर डी सी 2018 में भाग लिया था। डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, नशा मुक्ति अभियान, व अन्य शामिल थी। अंत में टी पार्टी के दौरान ग्रुप कमांडर आई एम एस परमार ने सभी पीआई स्टाफ और कैड़ेट्स की सराहना की व बधाई देते हुए कहा की “8 पंजाब बटालियन की कार्यकाल दौरान अच्छी कारगुजारी रही है। उन्होंने मौके पर एनसीसी कैडेट्स को उनकी कुशलता के लिए सम्मानित भी किया।