जागरूकता से ही बचा जा सकता है डेंगू से : डाॅ. तरसेम
भुलत्थ सब डिवीजनल अस्पताल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस एसएमओ भुलत्थ डा. तरसेम सिंह की अगवाई में मनाया गया। इस मौके अस्पताल में आए हुए मरीजों और आम लोगों काे जागरूक करते हुए एसएमओ डाॅ. तरसेम सिंह ने बताया कि डेंगू बुखार एेडीज अजैप्टी नाम के मच्छर के काटने से फैलता है। इससे डरने की बजाए जागरूक होना जरूरी है।
उन्होंने डेंगू बुखार संबंधी कुछ जरूरी विशेषताएं बताईं जिनमें डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। यह साफ पानी में होता है। ठंडी जगह और छांव यह मच्छर ज्यादा होता है। ठंड के साथ बुखार हाेना, सिर, आंखों, जोड़ों या शरीर में दर्द, भूख कम लगना या दस्त होना आदि इसके लक्षण हैं। उन्होंने मरीजों को डेंगू से बचाव के टिप्स देते हुए बताया कि घर के इर्द-गिर्द पानी को खड़ा ना होने दें और यदि पानी ड्रम आदि में रखा है तो उसको ढक कर रखो। कूलरों को समय पर साफ किया जाए। शरीर को पूरी तरह ढंकने वाले कपड़े और मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी या क्रीम का प्रयोग करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई हिदायतों का ध्यान रखने के साथ डेंगू की बीमारी के साथ लड़ा जा सकता है।
भुलत्थ सब डिवीजनल अस्पताल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूक करते एसएमओ भुलत्थ डाॅ. तरसेम सिंह। -भास्कर
बेगोवाल अस्पताल में डेंगू दिवस पर सेमिनार करवाया
नडाला | स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पताल बेगोवाल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सेमिनार एसएमओ डाॅ. किरणप्रीत काैर की अगवाई में आयोजित किया गया। इस मौके डाॅ. राजपाल सिंह ने कहा कि डेंगू एक खतरनाक बीमारी है। यह मादा एरीज नाम के मच्छर के काटने से होता है। इसके बचाव के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि अपने घर के अंदर व बाहर गंदगी पैदा ना होने दी जाए, गमलों, कूलरों आदि में गंदा पानी जमा ना होने दिया जाए। बुखार की किसी तरह की शिकायत होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल जांच करवाई जाए। सारा इलाज मुफ्त किया जाता है। यहां डाॅ. जसविंदर सिंह, डाॅ. दीपक कुमार जैन, डाॅ. गुरप्रीत सिंह, नीतू सरोआ, बीपीई सुरिंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।
बेगोवाल में सेमिनार दौरान डॉ. राजपाल सिंह व अन्य। -भास्कर
आनंद पब्लिक स्कूल में कराया क्विज
कपूरथला | आनंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सिविल सर्जन कपूरथला की सहायता से डेंगू दिवस पर डाॅ. शाेभना बांसल द्वारा एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस मौके बच्चों के क्विज और पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। क्विज कंपीटीशन डाॅ. राजीव ने शुरू करवाया। यहां प्रिंसिपल अरविंदर सिंह सेखों, वाइस प्रिंसिपल दीपक अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
रामगढ़िया स्कूल सतनामपुरा में जागरूकता सेमिनार
फगवाड़ा | सिविल अस्पताल फगवाड़ा की ओर से डा. राजिंदर कुमार की अध्यक्षता में रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतनामपुरा में राष्ट्रीय डेंगू जागरूकता दिवस मनाया गया। यहां इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह संधू ने बच्चों को डेंगू प्रति जागरूकता पैदा करके पंफलेट भी वितरित किए गए। प्रबंधक प्रेम पाल पब्बी, प्रिंसिपल रणजीत सिंह, जतिंदर सिंह, कमलजीत कौर, मनजीत कौर, हरिंदर कौर, परमजीत कौर, राजू बाला, अमनदीप कौर उपस्थित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढिलवां में डेंगू दिवस मनाया
धालीवाल बेट | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढिलवां की ओर से ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय डेंगू दिवस एसएमओ डा. जसविंदर कुमारी के नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिलवां में मनाया गया। बलकार सिंह एसआई और विक्रमजीत सिंह ब्लाक एक्सटेंशन एजुकेटर द्वारा डेंगू संबंधी जानकारी दी। बच्चों न जागरूकता रैली भी निकाली। यहां डा. बरिंदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह ब्लाक एक्सटेंशन एजुकेटर, बलकार सिंह एसआई, अमनजीत कौर प्रिंसीपल, सुरिंदर सिंह, लखबीर सिंह, अंजू बाला, हरजीत कौर व स्टाफ उपस्थित थे।