‘एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम’ संकीर्तन 20 मई को
फगवाड़ा | जय-जय ओम नागेश्वर धार्मिक कमेटी की ओर से ‘एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम’ 20 मई को शाम 7 बजे कराई जाएगी। समागम का कार्ड रिलीज करते हुए कमेटी प्रधान गुरमीत सिंह टिंकू व कुलदीप विरमानी ने बताया कि श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल फगवाड़ा के निकुंज दास मोनू व डॉ. केके वर्मा की जुगलबंदी में हरि नाम संकीर्तन प्रारंभ किया जाएगा। यहां गुरमीत सिंह, बॉबी, रोहित सन्नी गाबा, बलराज, विकास, सागर, अमरजीत पाली, सन्नी वधवा, सुरेंद्र कुमार, जॉनी शर्मा, मनीष अरोड़ा, गौरव मक्कड़,मदन मोहन खट्टर, रमन छाबड़ा, रिंकू चावला, पंकज वर्मा, दिवांशु चावला,सुरेंद्र चोपड़ा,प्रितपाल सिंह, राजकुमार व अन्य उपस्थित थे।