पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलितों की सुरक्षा को यकीनी बनाए केंद्र और राज्य सरकार : जस्सल

दलितों की सुरक्षा को यकीनी बनाए केंद्र और राज्य सरकार : जस्सल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक को संबोधित करते सोसायटी के महासचिव धर्म पाल पैंथर व अन्य।

भास्कर संवाददाता| कपूरथला

बाबा साहिब डॉ. बीआर अम्बेडकर सोसायटी रेल कोच फैक्टरी की ओर से आरसीएफ में कार्य कर रही सामाजिक और धार्मिक जथेबंदियों आल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन, गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सेवक सभा, बामसेफ, भारतीय बोध महासभा पंजाब तथा कोशिश ब्लड डोनेशन आदि के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की गई। अध्यक्षता सोसायटी के प्रधान क्रिशन लाल जस्सल ने की।

सोसायटी महासचिव धर्म पाल पैंथर ने बताया कि देश के अंदर दलित समाज के नौजवानों को निशाना बनाया जा रहा है जो‍कि चिंता का विषय है। बीते दिनों फगवाड़ा में भारतीय संविधान चौक को लेकर गुंडों की ओर से गोलियां चलाई गईं जिसमें एक नौजवान साथी यशवंत सिंह बॉबी शहीद हो गया। इस के अलावा सहारनपुर में भी गुंडों की ओर गोलियों का शिकार बने सचिन वालिया की मौत पर दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गई। फगवाड़ा गोली कांड में गंभीर रूप में जख्मी हुए साथी कुलविंदर भुलाराई की सेहतयाबी की कामना की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सोसायटी के प्रधान क्रिशन लाल जस्समल ने कहा कि कोई भी सरकार दलितों की सुरक्षा प्रति गंभीर नहीं है।

मीटिंग में आल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के जोनल प्रधान जीत सिंह वर्किंग प्रधान रणजीत सिंह और सचिव कर्ण सिंह, एससी/एसटी के सीन. वाइस प्रधान विजय कुमार, अम्बेडकर सोसायटी के सीन. वाइस प्रधान संतोख राम जनागल, अम्बेडकरी चिंतक निरवैर सिंह, उप प्रधान निर्मल सिंह, श्री गुरु रविदास सेवक सभा के उप प्रधान कश्मीर सिंह, करनैल सिंह बेला, राम निवास तथा प्रमोद कुमार आदि ने एक सुर में कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दलित नौजवानों को गोली के शिकार बनाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे और दलित लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए।

खबरें और भी हैं...