पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संतों के सान्निध्य में वार्षिकोत्सव आयोजित

संतों के सान्निध्य में वार्षिकोत्सव आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतों के सान्निध्य में वार्षिकोत्सव आयोजित

चामू
| प्रहलादपुरा ग्राम पंचायत स्थित श्री तनोटराय स्कूल व केशर छात्रावास में शनिवार को संतों के सान्निध्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। माणकराम पूनिया ने बताया कि हरिओम धूणा तेखला धाम के संतदास महाराज के सान्निध्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों व लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दाैरान कलाकार सोहनलाल व दिनेश बुड़किया ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

विधायक ने किया सुरपुरा गांव का दौरा

श्री सुरपुरा
| स्थानीय फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने शनिवार को सुरपुरा, सारणपुरा, कलराबा, श्रीरामपुरा आदि गांवों का दौरा किया। सुरपुरा में हुक्माराम पूनिया के यहां शोक सभा में शिरकत करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वामी बालकृष्ण महाराज, हरचंदराम पूनिया, बीरबलराम, रामकिशन, अर्जुनराम, खींयाराम, पप्पूराम, ओमप्रकाश, सुखराम, कैलाशपति आदि मौजूद थे।

नेवरा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज

मथानिया
| नेवरा में निशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर रविवार को आयोजित होगा। नेवरा के ग्रामसेवक मांगीलाल चौधरी ने बताया कि एएसजी नेत्र चिकित्सालय समूह, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से अटल सेवा केंद्र नेवरा गांव में निशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में मोतियाबिंद, टेरिजियम , ग्लूकोमा, संक्रमण सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच होगी। मरीज शिविर में भामाशाह कार्ड, राशन कार्ड व आधार कार्ड जरूर साथ लाएं।

वेट लिफ्टिंग में मित्तल के स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

ठाडिया |राउमावि
लवारन के शारीरिक शिक्षक राजेश मित्तल को वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। अध्यापक देवाराम भाटिया ने बताया कि जोधपुर निवासी राजेश मित्तल हाल ही पदस्थापन राउमावि लवारन से अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज वेट लिफ्टिंग व बेस्ट फिलिंग (स्पर्धा) प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित हुई जो शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। राजेश ने वेटलिफ्टिंग में 77 किलो भार वर्ग स्क्रैप में 102 किलोग्राम व क्लीन जर्क में 125 किलो सहित कुल 227 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। स्कूल आने पर ग्राम सरपंच मोमताराम मेघवाल व प्रधानाचार्य तिलाराम सोनी ने मित्तल को साफा माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान जालाराम, इंद्राराम, शिवाराम, नरेंद्रसिंह, धनराज, राजेश कुमार, रविंद्रसिंह, मोहनलाल, दुर्गाराम आदि मौजूद थे।

‘एक शाम वीर तेजाजी के नाम’ में भजनों पर झूमे श्रोता

ओसियां
| बैरड़ों का बास में एक शाम वीर तेजाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। रामप्रताप बैरड़ ने बताया कि भजन संध्या में तुलछाराम भनगावा एंड पार्टी के गायक व नृत्य कलाकारों द्वारा तेजाजी के जीवन से संबंधित भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस पर रात पर श्रोता मंत्र मुग्ध होकर नाचते रहे।

खबरें और भी हैं...