पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या आज

‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या आज

आऊ | श्री कृष्ण गंगा गोशाला आऊ में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा व एक शाम गौ माता के नाम जागरण का आयोजन होगा। समाजसेवी संतोष कुमार पंचारिया ने बताया कि समाजसेवी भामाशाह जोशी परिवार की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजन होगा। रविवार रात्रि में एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें गजेंद्र राव एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी व सोमवार सुबह सूरसागर रामद्वारा के महंत रामप्रसाद के सान्निध्य में गंगा देवी व गौ माता की मूर्ति का अनावरण होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सक्रिय कार्यकर्ता पिछले काफी दिनों से अलग-अलग टीमें बनाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम पहुंचने की अपील है।

जंभेश्वर मेले को लेकर चलाई सफाई अभियान

ओसियां | वैशाखी अमावस्या पर आयोजित होने वाले जंभेश्वर मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले को लेकर शनिवार को युवाओं द्वारा मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। युवाओं ने मंदिर परिसर सहित मेला स्थल व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई करते हुए कंटीली झाडिय़ां हटाई। मास्टर जयप्रकाश खिलेरी ने बताया कि रविवार रात्रि को जागरण होगा, वहीं सोमवार सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर को लेकर बुद्धाराम साऊ, सुभाष रूपनगर, केसूराम गोदारा, रामदयाल खिलेरी, मुरली लटियाल, पप्पू हरखाणी, फरसाराम खिलेरी, सुनील जाणी, मुकेश भींयाडिया आदि युवाओं ने प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।

परशुराम संदेश संगोष्ठी का आयोजन 17 को

आऊ | आगामी 18 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती जन्मोत्सव मनाने को लेकर ब्राह्मण समाज की ओर से 17 अप्रैल को ब्राह्मण स्वाभिमान व परशुराम संदेश संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी समिति के कार्यकर्ता घेवरचंद सारस्वत ने बताया कि संगोष्ठी 17 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे सूचना केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में होगी। संगोष्ठी में ‘आज के परिप्रेक्ष्य में ब्राह्मण दर्शन, ब्राह्मण दशा व ब्राह्मण दिशा’ विषय पर समाज के विद्वानजन विचार व्यक्त करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भंवरलाल पंचारिया, बलदेव कुमार पंचारिया, हनुमान प्रसाद सांखी, संतोष कुमार पंचारिया, जीवनलाल जोशी, सुरेश कुमार जोशी, भगवतीलाल नौसर सहित कई लोगों ने शनिवार को आऊ, भोजासर, भींयासर, पडियाल सहित कई गांवों में प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

बावड़ी | घनश्याम दाधीच, गौतमचंद , धनराज, राधाकिशन, जितेंद्र दाधीच, गणपत, कुलदीप, विनोद सहित ब्राह्मण समाज के युवाओं ने कई जगह जनसंपर्क करके समारोह में पहुंचने का आह्वान किया।

मलार रोड का निर्माण करवाने की मांग

फलोदी। राजस्थान पेंशनर समाज अध्यक्ष जयकृष्ण थानवी ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, राज्य सभा सांसद नारायण पंचारिया व विधायक पब्बाराम विश्नोई को ज्ञापन भेजकर शहर की मलार रोड़ का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि शहर की मलार रोड़ पिछले काफी समय से खस्ताहाल पड़ी हुई है। इससे वाहन चालकों व शहरवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये रोड़ एनएच 11 को भी शहर से जोड़ती है। बाप की तरफ से आने वाले लोग इसी रास्ते से शहर में आते है।

प्रधान व जिला परिषद सदस्य ने किया दौरा

लोहावट आंचलिक। लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल व जिला परिषद सदस्य रावल जाणी ने शनिवार को लोहावट क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान फगलूराम जांगू, भगवानाराम खीचड़, सुंडाराम, प्रकाश जांगू, जीवण देवाणी, पपुराम कड़वासरा, राधेश्याम कड़वासरा, दुर्गाराम काकड़ सहित कई लोग मौजूद थे।

ब्यावर हादसे के पीड़ितों को दी आर्थिक सहायता

पीपाड़ शहर | ब्यावर गैस हादसे में मारे गए लोगों के पीड़ित परिजनों को पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने शनिवार को मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमराराम भाटी ने बताया कि पूर्व सांसद जाखड़ द्वारा दो लाख की आर्थिक राशि पीड़ित परिवार के सदस्यों को दी गई। गौरतलब है कि फरवरी माह में पीपाड़ से ब्यावर में मायरा भरने गए दर्जी परिवार के सदस्यों की गैस सिलेंडर फटने से मौत हो गई थी। हादसे में बसंत सहित 10 लोग मारे गए थे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला देहात अध्यक्ष हीराराम मेघवाल, सत्यनारायण शर्मा, शिवचरण सैनी, कन्हैया लाल जांगिड़, हनुमान प्रसाद शर्मा, सोहनलाल सांखला, अब्दुल कलाम, कैलाश टाक आदि लोग मौजूद थे।

साेलंकी ने किया चौकी प्रभारी का पदभार ग्रहण

बिलाड़ा | उपनिरीक्षक भैरूसिंह सोलंकी ने पुलिस चौकी बिलाड़ा के इंचार्ज का पदभार ग्रहण किया। चौकी प्रभारी का पदभार ग्रहण के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय हो। इस दौरान कांस्टेबल भरत पूनिया सहित चौकी स्टाफ मौजूद थे।

सिंगापुर डेंटल कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे डॉ. जाणी

जोधपुर | सिंगापुर में आयोजित होने वाली एशिया की सबसे बड़ी कांफ्रेंस इंटरनेशनल डेंटल एक्जीबिशन एवं मीटिंग में जोधपुर के डेंटल डॉक्टर पुष्पेंद्र जाणी हिस्सा लेंगे। एक्जीबिशन में भाग लेने के लिए डॉ. जाणी शनिवार को रवाना हो गए। डाॅक्टरों व स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।

सांखला अध्यक्ष व देवाणिया उपाध्यक्ष मनोनीत

बालेसर | भारतीय किसान संघ की बैठक कस्बे के डाक बंगले में जिलाध्यक्ष नरेश व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें तहसील बालेसर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अध्यक्ष ओमाराम सांखला, उपाध्यक्ष हुकमसिंह देवाणिया, मंत्री पुरखाराम सारण, सहमंत्री टीकुराम गोदेलाई व कार्यसमिति के सदस्य के रूप में खींवसिंह डेरिया, केसाराम प्रहलादपुरा, प्रभुराम, रेवंतराम, गिरधारीदान, गोरखाराम, जीयाराम, बाबूराम, प्रेमसिंह, कन्हैयालाल गहलोत, बगताराम, जीयाराम, छतरसिंह भाटी, गणपतसिंह, मूलसिंह राजपुरोहित, मगसिंह चामू को मनोनीत किया। इस दाैरान नवीन कार्यकारिणी काे पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत 6325 नए सदस्य बनाए गए। वहीं 20 ग्राम इकाइयों का गठन भी किया। शेराराम, भोमसिंह डेरिया सहित कई लोग मौजूद थे।

संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव मनाया

मथानिया |आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव मनाया। इसमें नन्हे-मुन्हे स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संस्कार केंद्र के संचालक अशोक चौहान ने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित संस्कार केंद्र में मेघवाल बस्ती में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता पाठ, सुभाषित आदि कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जेठाराम परिहार, मुख्य वक्ता आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रतनाराम चौधरी थे। समारोह में संतोष ठेकेदार सुगनाराम मेहरा, किशन सांखला, मुकेश मेहरा, लूणकरण चारण, रामेश्वर परिहार, संजय हालू, हीरालाल मेहरा सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...