पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फलोदी में भवन सहित 1.33 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

फलोदी में भवन सहित 1.33 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलोदी | नगरपालिका की अोर से शनिवार को शहर में 1 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पब्बाराम विश्नोई व कार्यक्रम अध्यक्ष नगरपालिकाध्यक्ष कमला थानवी ने अम्बेडकर भवन सहित अन्य विकास कार्यों के निर्माण की आधारशिला रखी। अम्बेडकर भवन वार्ड 2 भील बस्ती स्थित राजकीय केकेबास स्कूल परिसर में बनाया जा रहा है। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि राजस्थान में 191 नगरपालिकाओं, नगरपरिषदों व नगर निगमों में अम्बेडकर भवन बनाए जाने का ऐेतिहासिक कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद बाबा साहेब का नाम वोटों की राजनीति के लिए तो खूब हुआ लेकिन उन्हें कभी यथोचित मान सम्मान नहीं दिया गया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने सभी से मिलजुल कर रहने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब के सभी पांचों पुण्य स्थलों को स्मारक के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी जिन पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। वरिष्ठ भाजपा नेता राधाकिशन थानवी ने बताया कि अम्बेडकर भवन पर 48 लाख, 2 शौचालयों पर 60 लाख तथा 36 काैम की श्मशान भूमि पर 25 लाख की लागत से विकास कार्य करवाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष कमला थानवी ने आभार जताया। ईओ अविनाश शर्मा ने बताया कि इन कार्यों के कार्यादेश जारी हो चुके हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसडीएम अनिल जैन के अलावा वरिष्ठ पार्षद पन्नालाल व्यास, रतनचंद जैन, माणक सुथार, दिनेश शर्मा, प्रदीप भार्गव, शांतिलाल टरू, रामचन्द्र जीनगर, अशोक सिंह, चांदनी भाटी व संतोष छीपा, जीवण राम भील, वल्लभ लखेश्री, पप्पूराम नगारची के अलावा नगरपालिका जेइएन अखाराम पंवार, विकास कन्नौजिया सहित अनेक लोग थे।

खबरें और भी हैं...