खराब नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान
खराब नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान
बापिणी| कस्बे में निजी कंपनी के नेटवर्क की समस्या के चलते मोबाइल उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस दिनों से कस्बे में नेटवर्क खराब चल रहा है। बार-बार कॉल कटने व आवास नहीं आने की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
सूर्यप्रकाश शहर अध्यक्ष बने
फलोदी| रावणा राजपूत समाज की बैठक मंगलवार को समाज की बगेची में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सूर्यप्रकाश गहलोत को रावणा राजपूत समाज का शहर अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष डूंगरसिंह चौहान ने माल्यार्पण एवं संरक्षक राणूसिंह चौहान ने साफा पहना कर नए अध्यक्ष का अभिनंदन किया। तहसील अध्यक्ष मोतीसिंह पंवार, लक्ष्मणसिंह गौड़ सचिव, लालसिंह भाटी, तखतसिंह, पप्पूसिंह, जगदीश सिंह, आसूसिंह, मक्खनसिंह, राजूसिंह, भाऊ सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन व युवा उपस्थित थे।