पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फलोदी : आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली

फलोदी : आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलोदी : आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली

फलोदी|
विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण मंगलवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र ने बताया कि 33 केवी फलोदी जीएसएस के समस्त फलोदी शहर, खीचन, शिवसर व आसपास के क्षेत्र, 33 केवी सदावता के सदावता, बिठड़ी, कुंडल, कापड़ीसर, 33 केवी लोर्डिया के लोर्डिया, गज्जा, जालोड़ा, सिड रूपावतरगर, 33 केवी मोखेरी के एका व मोखेरी, 33 केवी कुंडल के गोपा, बैंगटी कला, बैंगटी खुर्द व आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

ऑनलाइन फीडिंग का कार्य आज ही पूर्ण करें

शेरगढ़ |
सर्व शिक्षा अभियान शेरगढ़ के संदर्भ व्यक्ति चोलाराम मेघवाल ने पंचायत समिति शेरगढ़ क्षेत्र के समस्त पीईईओ के अधीन संस्था प्रधानों को निर्देशित किया कि राजकीय विद्यालय, राप्रावि में 60 से कम व राउप्रावि में 100 से कम नामांकन वाले स्कूलों की शाला सिद्धि वेब पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत 18 अप्रैल तक आवश्यक रूप से पूर्ण कराएं।

जोधपुर में पेंशन अदालत 19 व 20 को

शेरगढ़|
रक्षा लेखा नियंत्रक (वायु सेना) नई दिल्ली की ओर से कोणार्क ऑडिटोरियम मिलिट्री स्टेशन जोधपुर में 19 व 20 अप्रैल को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। रक्षा पेंशनर जिनकी पेंशन संबंधी कोई शिकायत है वे अपनी डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, बैंक पासबुक व पेंशन स्लिप साथ लेकर पेंशन अदालत में पहुंचे। शेरगढ़ क्षेत्र के लिए दो बसें की व्यवस्था की जाएगी जो 19 अप्रैल को फलौदी रोड़ फाटा पर सुबह 6 से 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी शेरगढ़ के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल गुमानसिंह भाटी ने दी।

खबरें और भी हैं...