अक्षय तृतीया पर सावों की धूम रहेगी
अक्षय तृतीया पर सावों की धूम रहेगी
पीपाड़ शहर | अबूझ सावों का त्योहार अक्षय तृतीया पर सावों की धूम रहेगी व विभिन्न कार्यक्रम भी ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होंगे। अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में भी ग्रामीण खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। सावों की धूम के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में चहल पहल बढ़ गई है। उधर ग्रामीण किसानों द्वारा अक्षय तृतीया पर अपने खेतों में हल व अन्य कृषि उपकरणों का पूजन व अच्छे जमाने की कामना भी की जाएगी।
सूर्यप्रकाश शहर अध्यक्ष बने
फलोदी| रावणा राजपूत समाज की बैठक मंगलवार को समाज की बगेची में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सूर्यप्रकाश गहलोत को रावणा राजपूत समाज का शहर अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष डूंगरसिंह चौहान ने माल्यार्पण एवं संरक्षक राणूसिंह चौहान ने साफा पहना कर नए अध्यक्ष का अभिनंदन किया। तहसील अध्यक्ष मोतीसिंह पंवार, लक्ष्मणसिंह गौड़ सचिव, लालसिंह भाटी, तखतसिंह, पप्पूसिंह, जगदीश सिंह, आसूसिंह, मक्खनसिंह, राजूसिंह, भाऊ सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन व युवा उपस्थित थे।